फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस सहज जन सेवा केंद्र से टिकट बचने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना लाइसेंस सहज जन सेवा केंद्र से टिकट बचने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया। सहज जन सेवा केंद्र से मनमानी तरीके से ई टिकट बना कर बेचे जाने के मामले का आरपीएफ ने रविवार को खुलासा किया है। पुलिस ने ई टिकट बनाते हुए संचालक को नकदी समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरपीएफ टीम मुख्यालय से प्राप्त आईडी सत्यापन के लिए उपनिरीक्षक अबू फरहान गफ्फार, राजेन्द्र सिंह, रामअवतार प्रसाद और भटनी के प्रभारी एएसआई दिलीप कुमार सिंह कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के नारायणपुर कोठी कस्बे में स्थित आरके इंटरनेट प्वाइंट और सहज जनसेवा केंद्र पर छापा मारा। दुकान संचालक राजेश कुशवाहा निवासी शेरपुर बड़हरा थाना पटहेरवा को गिरफ्तार कर लिया। काउंटर से पर्सनल आईडी पर बने 5 ई-टिकट तथा कंप्यूटर को चेक करने पर 21 ई-टिकट तथा 17 यात्रा पूर्ण टिकट आरपीएफ ने बरामद किया। इसका मूल्य करीब 30 हजार रुपये है। आरपीएफ के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति आईआरसीटीसी का एजेंट नहीं है। उसके लैपटॉप में कोई सॉफ्टवेयर नहीं पाया गया। ग्राहकों से प्रति टिकट 200 से 300 रुपये अधिक लेकर बेचता था। उसकी 10 व्यक्तिगत आईडी पर सभी टिकट बनाए गए थे। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें