टॉप टेन बदमाश अपने साथी के साथ गिरफ्तार
देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली के रामलक्षन चौकी इंचार्ज ने शनिवार को रनिहवा के पास से एक टॉप टेन बदमाश और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से 1300 किलोग्राम गांजा मिला तो साथी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
रामलक्षन चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह और एसआई रामरतन यादव को सूचना मिली कि रनिहवा गांव के गेट के पास टॉप टेन बदमाश शेषमणि मौजूद है। पुलिस टीम ने शेषमणि निवासी जंगल पिपरा, रुद्रपुर और उसके साथ बबलू निषाद निवासी अकटहिया उर्फ मटियरी, रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया। शेषमणि के पास से 1300 किलोग्राम गांजा और बबलू के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया गया। शेषमणि के विरुद्ध रुद्रपुर कोतवाली में गैंगेस्टर, हत्या आदि गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर पुलिस ने दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि रुद्रपुर कोतवाली के रामलक्षन चौकी इंचार्ज ने टॉप टेन बदमाश शेषमणि और उसके साथ बबलू को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।