फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहनपुर। बनकटा थाना के बासोपट्टी निवासी दवा कारोबारी राजकुमार यादव से मोबाइल फोन पर रंगदारी मांगने वाले बदमाशों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। इसमें से आरोपित बिहार का रहने वाला है।
विज्ञापन

बासोपट्टी निवासी राजकुमार यादव की बिहार के नौतन थाना क्षेत्र के मिश्रौली मोड़ पर मेडिकल स्टोर की दुकान है। उसके दो भाई विदेश रहते हैं। 20 अक्टूबर 2021 की रात में मोबाइल पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पीड़ित ने रात में ही थाने जाकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस इसको गंभीरता से लेते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया तो मामला खुल गया। इस मामले में पुलिस ने मनोज कुमार निवासी सुजाव, थाना नौतन, जिला सिवान बिहार और सूरज मद्धेशिया निवासी सोहनपुर थाना बनकटा को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने रंगदारी मांगने वालों को पकड़कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें