स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों के हस्तक्षेप से हुआ मामला शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनूघाट। कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार की सुबह मरीज की मौत के बाद तीखी नोंकझोक हुई।
जानकारी के अनुसार, बरहज थाना क्षेत्र के बरहज बाजार के पैना रोड निवासी मोहन वर्मा (63) को बुधवार की देर रात मेंं सीने में दर्द और सांस लेने मेंं दिक्कत होने पर परिजनों ने निजी साधन से देवरिया आईटीआई के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार की सुबह उनकी मौत होने पर परिजनों एवं अस्पताल कर्मियों के बीच नोंकझोक होने लगी।
स्थानीय लोगों और मरीज के रिश्तेदारों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। कुछ देर बाद मृतक के परिजन अस्पताल के एंबुलेंस से शव को बिना पोस्टमार्टम कराए और तहरीर दिए घर लेकर चले गए। बेटे रतन वर्मा ने बताया कि पिता मोहन वर्मा के सीने में दर्द और सांस की दिक्कत पर आईटीआई के पास एक निजी अस्पताल में बुधवार की देर रात भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया।
अस्पताल के संचालक ने बताया कि बुधवार की देर रात सीने में दर्द एवं सांस लेने में मरीज को दिक्कत हो रही थी। इलाज के दौराज मरीज की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मानवीय आधार पर अस्पताल की एंबुलेंस सेे शव को उसके घर भेजवा दिया गया।