फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दीपावली पर 315 पहुंचा एक्यूआई, सांस के मरीजों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन।
विज्ञापन
देवरिया। दीपावली पर पटाखों के धुएं से शहर की हवा बेहद खराब हो गई। एक्यूआई 315 तक पहुंचने से सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ गई। मेडिकल कॉलेज में श्वांस एवं फेफड़ा रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या 150 से बढ़कर 250 हो गई।
विज्ञापन

दीपावली की रात शहर के विभिन्न इलाकों में देर तक आतिशबाजी होती रही। इससे हवा में प्रदूषक कणों की मात्रा बढ़ गई। धनतेरस की रात एक्यूआई 190 दर्ज किया गया था, जबकि दीपावली की रात यह बढ़कर 315 पहुंच गया। हालांकि, मंगलवार को इसमें गिरावट आई और एक्यूआई 165 दर्ज किया गया। इसके बावजूद सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की परेशानी बनी रही।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में सोमवार और मंगलवार को श्वांस एवं फेफड़ा रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। सामान्य दिनों में यहां प्रतिदिन औसतन 150 मरीज पहुंचते हैं, जबकि मंगलवार को करीब 250 मरीजों ने परामर्श लिया। इनमें कई मरीज खांसी, सांस फूलने और सीने में जकड़न की शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

प्रदूषण के मानकों के अनुसार, 301 से 400 के बीच एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में आता है। इस स्तर का प्रदूषण अस्थमा, फेफड़े और हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। पटाखों के धुएं में मौजूद पीएम 2.5 जैसे महीन कण सांस के जरिये फेफड़ों तक पहुंचकर खांसी, गले में जलन और सांस लेने में परेशानी पैदा कर सकते हैं।

कोट
अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों को प्रदूषण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को प्रदूषण अधिक होने पर बाहर निकलने से बचना चाहिए। सांस लेने में अधिक परेशानी होने पर तत्काल अस्पताल पहुंचकर उपचार कराना चाहिए।
विज्ञापन

-डॉ. अनुराग शुक्ल, टीबी रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें