फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो दुकानों का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

Sat, 03 Jan 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र के रजवल चौराहा स्थित एक पान की गुमटी और मुर्गा बेचने वाली दुकान का ताला तोड़कर शनिवार की रात चोर नकदी, सामान व मुर्गे उठा ले गए। रजवल गांव निवासी अनु मलिक गांव के चौराहे पर पान की दुकान चलाते हैं। वहीं, कुछ ही दूरी पर दिलशाद अंसारी की मुर्गे की दुकान है। दोनों शुक्रवार की रात दुकान बंदकर घर चले गए थे। शनिवार की सुबह जब दुकानदार पहुंचे तो पान की गुमटी का ताला टूटा मिला। चोर वहां से करीब दो हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान ले गए। वहीं, मुर्गे की दुकान से पांच मुर्गे चुरा ले गए। सीओ भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें