देवरिया। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे सभी पेंशनरों जल्द अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर दें। उन्होंने कहा कि जिनका जीवन प्रमाणपत्र वर्ष 2025 हेतु अद्यतन किया जाना है वे अपना एक पासपोर्ट साइज की फोटो, पैन कार्ड, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ किसी भी कार्यदिवस में कोषागार कार्यालय में उपस्थित होकर अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर दें। ब्यूरो