एपीएल कार्ड पर राशन नहीं मिलने पर लोगों ने कोटेदार की दुकान पर हंगामा किया। पूर्ति निरीक्षक की जांच में भी राशन वितरण में गोल माल की पुष्टि हुई है।
लोगों की सहमति पर पूर्ति निरीक्षक कोटेदार को हिदायत दी और एपीएल कार्ड का राशन वितरण करने का आदेश दिया।
नगर के वार्ड संख्या सात में जयप्रकाश पांडेय की कोटे की दुकान है। मोहल्ले के लोगों ने कोटेदार पर समय से दुकान नहीं खोलने और एपीएल कार्ड का राशन हड़पने की शिकायत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सत्येन्द्र कुमार से सोमवार को की।
इसके पूर्व लोगों ने दुकान पर हंगामा भी किया। एसडीएम के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक अभिषेक सिंह जांच के लिए कोटे की दुकान पर पहुंचे।
जांच में पिछले महीने का एपीएल कार्ड का राशन वितरण नहीं करने और समय से दुकान नहीं खोलने की पुष्टि हुई।
पूर्ति निरीक्षक ने शिकायत करने वाले लोगों से बात की और लोगों के कहने पर पिछले महीने का राशन वितरण करने को कहा। दोबारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
पूर्ति निरीक्षक अभिषेेक सिंह ने बताया कि शिकायत सही मिली है। कोटेदार को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।