फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया के अलावा चौरीचौरा में भी बनेगा नया ओवरब्रिज

Wed, 16 Sep 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया शहर के गोरखपुर रोड ​स्थित इसी ओवरब्रिज के बगल में बनना है नया ओवरब्रिज। 
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया से गोरखपुर जाते-आते वक्त चौरीचौरा में हमेशा वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। वजह यह कि वहां भी फोरलेन पर एक ही पुल है। इस पुल के दोनों तरफ एक-एक लेन पर बैरियर लगा है। अब यह बैरियर हटेगा। एनएचएआई प्रशासन ने देवरिया शहर के अलावा चौरीचौरा में भी हाईवे पर एक नया ओवरब्रिज बनवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

देवरिया शहर में बनने वाला ओवरब्रिज करीब 900 मीटर लंबा होगा। सलेमपुर से देवरिया होते हुए गोरखपुर तक की सड़क पांच साल पहले पीडब्ल्यूडी के अधीन थी। इस सड़क पर वाहनों के दबाव को देखते हुए फोरलेन बनवाया गया मगर बजट कम करने के लिए देवरिया शहर और चौरीचौरा में टू-लेन के पुराने पुल से ही आवागमन चालू रखा गया।
दोनों ही जगह नया पुल नहीं बना, जबकि फोरलेन होने के साथ ही बलिया और बिहार के वाहन भी इस रास्ते गोरखपुर आने-जाने लगे।
इससे देवरिया और चौरीचौरा में पुल के पास रास्ता संकरा होने से जाम लगने लगा। इस सड़क की उपयोगिता को देखते हुए सरकार ने अब इसे नेशनल हाईवे में तब्दील कर दिया है।
विज्ञापन

स्टेट हाईवे से नेशनल हाईवे में तब्दील होने के साथ ही इसकी देखरेख का जिम्मा भी एनएचएआई के अधीन चला गया। एनएच के अफसरों ने पिछले साल ही देवरिया और चौरीचौरा में टू-लेन का एक-एक नया पुल बनाने का प्रस्ताव दिया था। अब पुल निर्माण के लिए डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें