फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो परिवार भी होगा सेहतमंद

विज्ञापन
बरहज बीआरडीबीडी महिला महाविद्यालय में अपराजिता कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जागरुकता शिविर को स? - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो परिवार भी होगा सेहतमंद
विज्ञापन

बीआरडी महिला महाविद्यालय में आयोजित हुई स्वास्थ्य जागरुकता गोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। स्थानीय बीआरडीबीडी महिला महाविद्यालय में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता के तहत स्वास्थ्य जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकीय टीम ने करीब ढाई सौ छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया।
मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय चंद, विशिष्ट अतिथि चिकित्साधीक्षक बरहज डॉ. अजय पाल और महिला चिकित्सक डॉ. प्रियंका शाही ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने स्वास्थ्य से संबंधित सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि परिवार को सेहतमंद बनाने के लिए हर एक महिला का स्वस्थ होना जरूरी है। कहा कि बीमारियों को छिपाना नहीं चाहिए। चिकित्सकीय परामर्श लेकर समय से इलाज कराना चाहिए। महिला चिकित्सक ने छात्राओं को घरेलू और कामचलाऊ सेनेटरी पैड के प्रयोग से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया। डॉ. प्रियंका ने भ्रूण हत्या, कम आयु में होने वाले विवाह से बचने आदि के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम में चिकित्साधीक्षक डॉ. अजय पाल, डॉ. कार्तिकेय, डॉ. शैलेंद्र, अर्चना, अनिल मिश्र, प्रमोद सिंह ने अपने सुझाव दिए। जबकि आयरन आदि दवाओं का वितरण किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सेराज, सत्यप्रकाश तिवारी, रजनीश दीक्षित, राधेश्याम तिवारी, नितिन श्रीवास्तव, जयप्रकाश, बिरजानंद आदि मौजूद रहे।
अपराजिता के तहत आयोजित स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम की जितनी सराहना की जाए कम है। महिलाओं को लेकर चलाए जा रहे अभियान के लिए अमर उजाला को धन्यवाद।
-दीपिका जायसवाल
महिलाओं में होने वाली बीमारियों के बारे में महिला चिकित्सक द्वारा जानकारी दी गई है। महिलाओं के हित में स्मरण रखते हुए अन्य लोगों को भी जागरूक करने में मदद मिलेगी।
-उजाला तिवारी
महिला महाविद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन पहली बार हुआ है। जानकारों की ओर से काफी बातें बताई गई हैं। इससे हमें अपने सेहतमंद रहने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

-नेहा
काफी कुछ सुनने और सीखने को मिला है। कुछ बीमारियों से बचाव की जानकारी नहीं थी। जानकारी हुई है तो इसको अपने पास-पड़ोस के लोगों को भी बताकर सतर्क करूंगी।
-श्रेया दूबे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें