फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करंट लगने से महिला की मौत

Thu, 01 Feb 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के रॉड से पानी गर्म करने के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के बनकटा तिवारी गांव में बुधवार की शाम करंट से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा बिजली के रॉड से पानी गर्म करने के दौरान हुआ। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों व दो मासूम बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
भटनी के बनकटा तिवारी गांव निवासी छोटेलाल गुप्त की बेटी पिंकी (30) की शादी क्षेत्र के ही जगरनाथ छपरा में हुई थी। पति परमहंस गुप्त के गुजरात में नौकरी करने के चलते पिंकी दो बच्चों के साथ मायके बनकटा तिवारी में ही रहती थी। परिजनों के अनुसार, वह बुधवार की शाम बिजली के रॉड से बाल्टी में पानी गर्म कर रही थी। पानी गर्म होने के बाद रॉड को निकालते समय पिंकी करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

परिजन उसे बेहोशी की हालत में सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं, घटना के बाद मां, पिता छोटेलाल गुप्त, बच्चे आदित्य पांच वर्ष व राहुल तीन वर्ष का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने इसकी सूचना गुजरात में कमा रहे पति परमहंस को दी तो वह मोबाइल पर ही दहाड़ें मार कर रोने लगे।
एसओ उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि करंट से महिला की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें