फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सात पर जानलेवा हमले का केस दर्ज

Thu, 01 Feb 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मझौलीराज के जितेंद्र चौहान को साजिश के तहत पुणे ले जाकर जानलेवा हमला करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर तीन महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला व अन्य गंभीर आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले में पीड़ित की मां मझौलीराज के वार्ड दस शिक्षा नगर निवासी सुखिया देवी पत्नी कैलाश चौहान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि उनका बेटा जितेंद्र चौहान राजगीर का कार्य करता था। किसी बात को लेकर बेटे और मदनलाल‚ जगलाल‚ श्यामलाल आदि से 2022 में विवाद हो गया। उसी विवाद में वे लोग साजिश कर उनके बेटे को पुणे लेकर चले गए और वहां राॅड से मारे-पीटे। वे लोग मृत समझकर सड़क किनारे फेंक दिए। वहां पर इलाज के बाद मेरा दूसरा बेटा पवन एंबुलेंस से घर लाया। गोरखपुर में इलाज चला। इसके बाद कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने जगलाल‚ मदन‚ श्याम लाल सहित सात लोगों पर जानलेवा हमला का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें