देवरिया। जिले भर में सोमवार को एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने पार्क, स्टेडियम, प्रमुख मार्ग, स्कूल, मंदिरों के आसपास चेकिंग की।
पुलिसकर्मियों ने मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव जाने। बुजुर्गों से संवाद कर जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता लेने को कहा गया। संदिग्धों और वाहनों की भी चेकिंग की गई। एंटी रोमियो टीमों ने स्कूल और कोचिंग जाने वाली बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्हें वूमेन पावर लाइन 1090 और आपातकालीन सेवा 112 समेत अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। संवाद