बरहज। क्षेत्र के समोगर और मदनपुर के गोला स्थित राप्ती तट पर नदी बेतहाशा कटान कर रही है। जिसको लेकर बाढ़ खंड विभाग चीफ इंजीनियर्स कमेटी को एस्टीमेट भेजा है।
जिस पर 25, 26 और 27 को होने वाली बैठक में मंजूरी मिलने की कवायद की जा रही है। मंजूरी मिलने और शासनादेश जारी होने के बाद करीब छह करोड़ की लागत से कटान रोधी कार्य शुरु करा दिया जायेगा। जिसको लेकर लोगों में हर्ष है।समोगर गांव स्थित तटबंध पर इस बार राप्ती बेतहाशा कटान कर रही है। जिससे नदी बंधे से सटकर बहने लगी है।
विज्ञापन
जिससे समोगर गांव कटान के मुहाने पर पहुंच गया है। वहीं नदी मदनपुर के गोला तटबंध पर भी कटान कर रही है। बाढ़ खंड विभाग के अनुसार समोगर के कटान क्षेत्र में करीब 455 और गोला में 150 मीटर कटान रोधी कार्य कराया जायेगा। जिसकी आंकलन लागत करीब छह करोड़ है। विभाग का यह भी कहना है कि चीफ इंजीनियर्स कमेटी की बैठक में मंजूरी मिलने और शासन से धन अवमुक्त होते ही कार्य शुरु करा दिया जायेगा।
सतीश यादव, रणजीत सिंह, उमेश सिंह, नवराज सिंह आदि का कहना है नदी इस तरह कटान करती रही तो गांव का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। जिसके चपेट में समीपवर्ती अन्य गांव भी आ सकते हैं।