फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निलंबित जेई की जगह हुई दूसरे की तैनाती

Fri, 14 Nov 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। परसा जंगल गांव में बच्ची की मौत के बाद निलंबित जेई के स्थान पर उसरा फीडर का चार्ज बरियारपुर के जेई संजीव उपाध्याय को दिया गया है। उसरा फीडर से सुरौली थाना क्षेत्र के परसा जंगल समेत कई गांवों में बिजली सप्लाई होती है। छठ पर्व के दिन कंबाइन की ठोकर से परसा जंगल गांव में मेघनाथ यादव के घर के पास लगा बिजली का खंभा टेढ़ा होकर उसके घर की छत से सट गया था। मेघनाथ यादव ने इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी थी लेकिन विभाग ने खंभे को सीधा नहीं किया और मेघनाथ यादव की पांच वर्षीय पुत्री अनन्या शनिवार की शाम को छत पर खेलते समय करंट की चपेट में गई, जिससे उसकी मौत हो गई। जांच में जेई की लापरवाही पाई गई। जिसके बाद उसरा फीडर के जेई को निलंबित कर दिया गया। अब बरियारपुर के जेई संजीव उपाध्याय को चार्ज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें