फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीमा एजेंट पर 38 हजार रुपये हड़पने का लगाया आरोप

Fri, 14 Nov 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के सत्येंद्र गुप्ता ने रामपुर कारखाना पुलिस को तहरीर देकर क्षेत्र के सकरापुर खुर्द के एक बीमा एजेंट पर 38 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। सत्येंद्र गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी बहन का बीमा एक एजेंट से कराया था। उन्होंने बीमा एजेंट को 27 फरवरी 2025 को 38 हजार रुपये ऑनलाइन पेमेंट किया था। ताकि बीमा की किस्त जमा हो सके। लेकिन समय अवधि बीतने के बाद भी एजेंट ने बीमा की रसीद नहीं दी और न ही रकम लौटाई। एसओ अभिषेक राय ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें