भनवापुर। तहसील क्षेत्र के ऐतिहासिक सिद्ध पीठ मां वटवासनी गालापुर धाम में 23 जून से शुरू हुआ वार्षिक मेला रविवार को गुरु पूर्णिमा के साथ संपन्न हो गया। मेले में हजारों लोगों ने मां की आराधना करते हुए पूरी और हलवा का प्रसाद चढ़ा कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मां से आर्शीवाद लिया। मेले को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की थी। इटवा थाने के पुलिस कर्मी भी सुरक्षा की दृष्टि से निष्ठापूर्वक दायित्व निर्वहन करते रहे। मेला व्यवस्थापक ठाकुर प्रसाद मिश्रा ने बताया कि मेले के दौरान लोगों की काफी भीड़ हुई। हालांकि, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की ओर से तमाम कदम उठाए गए थे। इसका परिणाम रहा कि वार्षिक मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। परिसर में गुरुपूजन का कार्यक्रम भी भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान सुनील धुरिया, अभिषेक मिश्र, अमरमणि दुबे, नागमणि, दीपक मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद