फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनमोल बोला-प्रेम प्रसंग में मारी गई गोेली

Fri, 31 Oct 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अनमोल एक शख्स का ले रहा है नाम
विज्ञापन


- एसओजी टीम के साथ पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी, खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

संवाद न्यूज एजेंसी

सलेमपुर। गोली लगने से घायल अनमोल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। उसमें वह कह रहा है कि बाइक सवार तीन नकाकपोशों ने उसे गोली मारी है। प्रेम-प्रसंग की वजह से एक शख्स ने गोली मरवाई है। गोली मारने वालों को नहीं पहचान रहा हूं। यही बात मेडिकल कॉलेज में पहुंची पुलिस के सामने भी अनमोल बताई।
सूत्रों की मानें तो अनमोल को पहले भी धमकी मिल चुकी थी। पुलिस युवक के मोबाइल की मदद से वारदात की तह में जाने की कोशिश कर रही है। एसपी संजीव सुमन ने स्वाॅट टीम समेत तीन पुलिस की टीमें जांच में लगाई हैं। युवक के मोबाइल से पुलिस ने कई नंबर लिए हैं, जिसे ट्रेस करने में जुटी है। इसके अलावा वारदात को अंजाम देकर नकाबपोशों के रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

यदि सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश दिख जाएंगे तो पुलिस के लिए उनको पकड़ना आसान हो जाएगा। घायल ने पुलिस को जिस शख्स का नाम लिया है, पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

..

कोट.........
जिरासो गांव में एक युवक को गोली मारने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। नकाबपोशों को पकड़ने के लिए एसपी ने तीन टीमें बनाई हैं। परिवार वालों से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-राजेश चतुर्वेदी, सीओ बरहज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें