फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को सुलाकर एएनएम ने की खुदकशी

विज्ञापन
एनएम खुशबू लोधी की फ़ाइल फ़ोटो - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
बेटे को सुलाकर एएनएम ने की खुदकशी
विज्ञापन

एक वर्ष पहले हुई थी तैनाती, पति-पत्नी में अक्सर होता था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा/देवरिया। सीएचसी पर तैनात एएनएम ने छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि उसी कमरे में बिस्तर पर उसका बेटा सो रहा था। भोर में बेटे की नींद खुली तो उसे जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी वजह पति-पत्नी के बीच विवाद बताई जा रही है।
तरकुलवा सीएचसी पर एक वर्ष पूर्व एएनएम के पद पर खुशबू लोधी की तैनाती हुई थी। वह झांसी जिले के पुंछ थाना क्षेत्र के पनारी गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी बलवंत लोधी से हुई थी और उनका सात वर्ष का एक बेटा है। सोमवार की रात को खुशबू ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भोर में उनके सात वर्षीय बेटे की नींद खुली तो मां को छत के कुंडे से लटकते देखकर रोते हुए घर के बाहर निकला। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस घटना की जानकारी सीएचसी के प्रभारी डॉ. अमित कुमार को दी गई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि महिला के पिता की तहरीर पर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह मालूम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति-पत्नी में अक्सर होता था विवाद
तरकुलवा सीएचसी पर तैनात एएनएम खुशबू लोधी का पति से अक्सर विवाद होता था। बेटा आरव ने बताया कि पनारी गांव जब हम लोग गए थे तो मोबाइल नंबर ब्लॉक होने को लेकर मम्मी-पापा से झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद मम्मी और हम छह दिन पहले यहां आए हैं। मम्मी की तबीयत खराब थी। तीन दिन से भोजन नहीं कर रहीं थीं। सोमवार को मम्मी के साथ भोजन किए। तबीयत खराब होने की सूचना नाना को दी गई है। पापा को भी फोनकर बताया गया था। वहीं तबीयत खराब होने की सूचना पर मध्य प्रदेश के जिला दतिया थाने के तिघरा कला से आ रहे पिता करन सिंह को रास्ते में ही मौत की खबर मिल गई। तरकुलवा पहुंचे पिता ने बेटी के आत्महत्या करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें