चार सौ मीटर दौड़ में अंजलि व अरुण ने मारी बाजी
देवरिया। संत विनोबा पीजी कॉलेज में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन बुधवार को हुआ। अंतिम दिन विभिन्न खेलों में अव्वल आए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
उंची कूद बालिका वर्ग में शिवांगी प्रथम, रुपाली द्वितीय, अंजली तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में आशुतोष कुमार प्रथम, सागर कुमार द्वितीय व योगेश्वर यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर दौड़ में बालिका वर्ग की अंजलि सिंह प्रथम, सरोज शर्मा द्वितीय, सत्या शुक्ला तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में अरूण गोंड़ प्रथम, राजा नट द्वितीय व आदर्श कुमार तीसरे स्थान पर रहे। गोला क्षेपण बालिका वर्ग में सोनल शुक्ला, निरूपमा यादव, वर्षा, बालक वर्ग में इजहार, रितेश कुमार, दिलीप यादव क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में सोनल शुक्ला, निरूपमा यादव, शिवांगी मल्ल, बालक वर्ग में सागर कुमार, नितेश यादव, सत्येंद्र कुशवाहा अव्वल रहे। इसके अलावा सौ मीटर, दो सौ मीटर, आठ सौ मीटर दौड़ व भाला क्षेपण आयोजित हुआ। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को प्रमाण पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। किया गया। प्राचार्य डॉ. वाचस्पति द्विवेदी ने कहा कि पुरस्कार खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाता है। आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। इस दौरान बृजेश पांडेय, भूपेश मणि, डॉ. अरविंद, सुधांशु शुक्ल, राजेश कुमार मिश्र, अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।