फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनीं कक्षा सात की अंजली

Wed, 24 Sep 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कम्पोजिट विद्यालय असना में एक दिन प्रधानाध्यापिका बनी अंजलि यादव
विज्ञापन
देवरिया। सदर ब्लाॅक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय असना में कक्षा सात की छात्रा अंजली यादव को विद्यालय का एक दिन का प्रभारी प्रधानाध्यापिका बनाया गया। अंजली ने बड़ी तल्लीनता से अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजली ने सबसे पहले अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। इसके बाद एमडीएम रजिस्टर चेक किया। इस दौरान बच्चियों के चेहरे खुशी से खिल गए। छात्राओं ने सरकार की मिशन शक्ति की सराहना की।
शिक्षक अनिल यादव ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों, रैली, नुक्कड़ नाटक से महिला सुरक्षा, शिक्षा और समाज में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया जा रहा है। बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करने उनके आत्मविश्वास को निखारने के लिए यह प्रयाेग किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें