फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पशु तस्करों के घर पर लटका ताला, परिजन भी फरार

Tue, 12 Nov 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में रविवार की भोर में पशु तस्करों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई के बाद पकड़े गए तस्करों के घरों में सोमवार को ताला लटका रहा। दूसरी ओर लोगों का कहना है कि पशु तस्करी लंबे समय से हो रही है। जिसमें पुलिस की भी मिलीभगत है। कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के माधुरिया चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार पशु तस्करी की सूचना पर रविवार को भोर में एनएच पर चौहान पट्टी के सामने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच कसया की ओर से आ रही एक पिकअप को पुलिस ने रोकने की कोशिश को चालक ने वाहन की रफ्तार तेज कर पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश की। किसी तरह भाग कर पुलिसकर्मियों ने अपनी जान बचाई। इसके बाद चालक नियंत्रण खो बैठा और कुछ दूर आगे जाकर एक ट्रक से टकरा गया। इसके बाद आगे चल रही एक कार से पिकअप चालक समेत सभी तस्कर भागने लगे। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो तस्कर देवरिया जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र की सीमा में नरायनपुर गांव में दाखिल होकर तस्करों के सरगना के घर में घुसकर भीतर से दरवाजा बंद कर लिए। इसके बाद तुर्कपट्टी पुलिस ने उस घर की घेराबंदी कर तरकुलवा के थानेदार मृत्युंजय राय को इसकी सूचना दी। तुर्कपट्टी और तरकुलवा की संयुक्त कार्रवाई के बाद चार तस्करों ने सरेंडर कर दिया। चारों तस्कर नरायनपर गांव के रहने वाले हैं, लेकिन अभी भी तस्करों का सरगना पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सोमवार को तस्करों के सरगना सहित पकड़े गए सभी तस्करों के घर पर ताला लटक रहा था।
विज्ञापन

परिजन भी घर पर नहीं थे। हर तरफ लोग पुलिसिया कार्रवाई की चर्चा कर रहे थे। लोगों का कहना था कि पशुओं की तस्करी का काम काफी लंबे समय से होता है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें