फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सहकारी समितियों पर खुलेंगे पशु औषधि केंद्र

Sun, 07 Dec 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पशुओं की महंगी दवाओं को भी जल्द ही सरकारी नियंत्रण में सस्ते दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए जिले में साधन सहकारी समितियों पर पशु औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों पर पशुओं के लिए जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार वैश्य ने बताया कि यह योजना पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत लागू की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में गुणवत्तापूर्ण पशु औषधियां आसानी से उपलब्ध कराना और पशुपालकों के इलाज का खर्च कम करना है। पशु औषधि केंद्र पंजीकृत प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र (पीएम-केएसके) और सहकारी समितियों द्वारा खोले जा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें