फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तहसीलदार से नाराज वकीलों का प्रदर्शन

Sat, 06 Jun 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया सदर तहसील में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता
विज्ञापन
देवरिया। तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने शनिवार को सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। अधिवक्ता तहसीलदार की कार्यप्रणाली से नाराज हैं। उन्होंने नाम त्रुटि संशोधन जैसे मामलों को डेढ़ साल तक लटकाए रखने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी ने कहा कि तहसील में नाम त्रुटि के संबंध में कई प्रकरण डेढ़ साल से निस्तारण नहीं हुए हैं।
तहसीलदार न्यायालय व तहसीलदार न्यायिक व नायब तहसीलदार के यहां से हो रहे आदेशों का कंप्यूटर युक्त खतौनी में अनुपालन नहीं किया जा रहा है।
अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एसडीएम सदर प्रवीण कुमार तथा तहसीलदार सदर कृष्ण कुमार मिश्र के द्वारा तहसील में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर जनता का शोषण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि तहसील में व्याप्त समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाए। यदि समस्याओं का जिलाधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया तो आने वाले समय में धरना-प्रदर्शन करते हुए उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें