सलेमपुर। नगर के बापू इंटर कॉलेज के मैदान में शनिवार की सुबह से उपभोक्ता गैस सिलिंडर के लिए कतार में खड़े थे। सुबह करीब नौ बजे अचानक गैस संचालक के तरफ से सूचना दी गई कि सिलिंडर की गाड़ी नहीं आया है। यह सुन वहां मौजूद उपभोक्ताओं हंगामा करते हुए सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर जाम लगा दिया।
इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। संचालक को बुलाकर लोगों की समस्या के बारे में जानकारी ली। उसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर किसी शांत कराकर अवागमन को बहाल कराया।
शनिवार की सुबह में उपभोक्ताओं ने पूर्व सूचना के आधार पर बड़ी संख्या में लाइन में खड़े थे। लोगों का आरोप है कि बुकिंग के आधार पर गैस संचालक के तरफ से आपूर्ति के लिए समय दिया गया था।
करीब नौ बजे संचालक के तरफ से बताया गया कि गैस सिलिंडर वाली गाड़ी नहीं आई है। इस लिए गैस सिलिंडर नहीं बंट पाएगा। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने बापू इंटर कॉलेज के सामने सड़क जाम कर दी। इससे यातायात करीब 10 मिनट के लिए बाधित हो गया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही कोतवाली के एसआई दीप नारायाण ने पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और संचालक से बातकर समस्या का समाधान के लिए पहले से बुकिंग वाले गैस सिलिंडर जो शनिवार को मिलना था उसे रविवार को दिलाने का आश्वासन दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार मिश्र ने मौके पर पहुंचकर गैस संचालक और उपभोक्ताओं से बातचीत कर अगले दिन गैस सिलिंडर दिलाने की बात कहकर उपभोक्ताओं को शांत कराया।