फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: साथी की पिटाई से नाराज बैतालपुर डिपो के टैंकर चालकों ने की हड़ताल

विज्ञापन
बैतालपुर ऑयल डीपो में टैंकर चालकों के हडताल समाप्त होने के बाद डीपो से तेल लेकर  बाहर लिकलता वा
विज्ञापन
- सात घंटे तक टैंकर चालकों ने डिपो से नहीं लोड किए पेट्रोलियम पदार्थ, ठप रही आपूर्ति
विज्ञापन

- मान-मनौव्वल के बाद माने टैंकर चालक, हमलावरों पर केस दर्ज करने के आश्वासन पर माने
फोटो समाचार........



संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के एक टैंकर चालक को संतकबीरनगर में एक डीलर और उसके साथियों द्वारा पीटे जाने से नाराज साथी चालक शुक्रवार सुबह बेमियादी हड़ताल पर चले गए। देखते ही देखते पेट्रोलियम पदार्थ की लोडिंग ठप हो गई, जहां-तहां टैंकर के पहिए रुक गए। इससे डिपो में अफरातफरी मच गई। अफसरों ने काफी मान-मनौव्वल किया पर बात नहीं बनी। सात घंटे बाद चालकों की तहरीर पर प्रभारी निरीक्षक गौरीबाजार ने केस दर्ज करने का आश्वासन दिया, तब चालक माने और काम पर लौटे। उधर, हड़ताल अवधि के दौरान किसी भी पंप पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को बीपीसीएल का एक टैंकर मां सीता देवी ऊर्जा केंद्र, टांडा, अंबेडकरनगर में पेट्रोलियम पदार्थ की डिलीवरी देने गया था। वहां पंप संचालक ने आपूर्ति कम मिलने की बात कहते हुए चालान पर शाॅर्ट लिख कर चालक को दे दिया। संचालक बृहस्पतिवार सुबह बैतालपुर डिपो भी पहुंच गया और पेट्रोलियम पदार्थ कम मिलने की शिकायत डिपो मैनेजर से की। मैनेजर ने संबंधित चालक को बुलाकर शॉर्ट के बारे में पूछताछ की तो उसने अनभिज्ञता जाहिर की। इस पर चालक व पंप संचालक में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते अन्य चालक भी पहुंच गए। बात ज्यादा बिगड़ती इससे पहले डिपो मैनेजर व अन्य कर्मियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

शिकायत दर्ज कराने के बाद पेट्रोल पंप संचालक वापस लौट गया। आरोप है कि टांडा लौटते समय रास्ते में संतकबीरनगर जिले के हैंसर बाजार के एक ढाबे पर बीपीसीएल का एक अन्य टैंकर देख वह आगबबूला हो गया। इसके बाद उसने साथियों के साथ वहां आराम कर रहे उसे टैंकर के चालक की पिटाई कर दी। बृहस्पतिवार की रात में पहुंचे चालक ने इसकी सूचना चालक एसोसिएशन को दी। इसके बाद शुक्रवार सुबह आठ बजे से चालकों ने पेट्रोल पंप मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए तेल का उठाव बंद कर दिया। बीपीसीएल के समर्थन में इंडियन ऑयल व हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के टैंकर चालक भी आ गए। उन्होंने भी हड़ताल कर दी। करीब सात घंटे तक तीनों डिपो में एक भी टैंकर की लोडिंग नहीं हुई। हड़ताल पर गए चालक पेट्रोल पंप मालिक व अन्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।


भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के डिपो इंचार्ज देव कुमार ने कहा कि मारपीट का मामला न तो डिपो कैंपस का है और न ही पेट्रोल पंप कैंपस का। विवाद संतकबीरनगर के हैंसर बाजार स्थित एक ढाबे का है। ऐसे में चालक पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। इसके बाद चालकों ने करीब सात घंटे बाद प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार मिश्र को तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब चालकों ने हड़ताल समाप्त कर तेल का उठाव शुरू कर दिया।
विज्ञापन






सात घंटे में तीनों डिपो से करीब 600 टैंकर होते है लोड

बैतालपुर में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के अलावा इंडियन ऑयल व हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन का डिपो है। इन तीनों डिपो से करीब छह सौ टैंकर तेल का उठाव करते हैं। चालकों की हड़ताल के कारण करीब सात घंटे तक डिपो से तेल की लोडिंग ठप रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें