फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने गोर्रा नदी में लगाई छलांग, मौत

Thu, 18 Dec 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एकौना। पिंडरा घाट पुल से बुधवार की देर रात पचलड़ी निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शोभा देवी ने गोर्रा नदी में छलांग लगा दी। महिला का शव बृहस्पतिवार की दोपहर में मदनपुर थाने के नकईल गांव के समीप मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। महिला का पति रुद्रपुर सीएचसी में कर्मचारी है। उनका कहना है कि पत्नी अवसाद ग्रस्त थी, जिसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

पचलड़ी निवासी शोभा देवी (50) पत्नी स्वामी रतन लाल ईश्वरपुरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थीं। बुधवार की रात वह घर से निकल कर कहीं चली गईं। पति रतनलाल ने बताया कि गांव और चौराहों पर देर रात तलाशने के बाद कहीं पता नहीं चला।
सुबह पिंडरा गांव के कुछ लोगों ने एक महिला को पिंडरा पुल से नदी में कूदते हुए देखकर पुलिस को सूचना दी। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने गोताखोरों की टीम से नदी में तलाश में जुट गई। दोपहर बाद नकईल गांव के निकट महिला का शव मिलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान शोभा देवी के रूप में हुई।
विज्ञापन

महिला के दो पुत्र अविनाश कुमार और सिद्धार्थ कुमार हैं। दोनों लड़के अविवाहित हैं। महिला की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ हरिराम यादव ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारण को लेकर घर वालों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें