फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अराजक तत्वों ने गांव में लगा बोर्ड उजाड़ा

Sat, 25 Oct 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। क्षेत्र के ग्राम कालाबन में लगा बोर्ड कुछ अराजक तत्वों ने उजाड़ दिया। विरोध करने पर ग्राम प्रधान से दुर्व्यवहार किया। ग्राम प्रधान सहित भाजपा नेताओं को भी अपशब्द कहे। पुलिस के दिए तहरीर में रामबदन यादव ने कहा कि भाजपा का पदाधिकारी हूं। मेरी पत्नी गांव की प्रधान हैं। शुक्रवार को गांव के कुछ अराजक तत्वों ने मेरा बोर्ड उजाड़ दिया। साथ ही गांव में अन्य भाजपा नेताओं के भी बैनर,पोस्टर व बोर्ड उजाड़े। मनबढ़ युवकों का कहना है कि गांव में भाजपा नेताओं के बोर्ड या विकास संबंधी एमएलसी के बोर्ड नहीं लगाया जा सकता। इसका विरोध करने पर मनबढ़ों ने दुर्व्यवहार किया। चेतावनी भी दी कि अब कोई बोर्ड नहीं लगेगा।
विज्ञापन

हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई। आरोपी थाने बुलाए गए। दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने का शपथ लिया। मामले में सुलह-समझौता हो गया। पूरे दिन गांव में चर्चा होती रही। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवादब
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें