फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दरवाजे पर अलाव सेंक रही वृद्धा को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 09 Dec 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बरेजी गांव में सोमवार की सुबह दरवाजे पर बैठकर अलाव सेंक रही 69 वर्षीय वृद्धा घवाना देवी को एक पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पिकअप को रोककर चालक को पकड़ लिया और हादसे की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक व पिकअप को भी कब्जे में ले लिया। मृतका की बहू की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बरेजी गांव निवासी घवाना देवी सुबह करीब आठ बजे दरवाजे पर बैठकर अलाव सेंक रही थीं। इसी बीच एक पिकअप तेज रफ्तार से आई घवाना को टक्कर मार दी। यह देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पिकअप छोड़कर भाग रहे चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

घवाना देवी की बहू चांदनी देवी ने बताया कि शोरगुल सुनकर तुरंत बाहर निकली तो देखा मेरी सास खून से लथपथ पड़ी थीं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। चांदनी ने घटना की सूचना गुजरात रह रहे पति सत्येन्द्र गोड़ को दी। वह वहां से गांव के लिए चल दिए हैं।
एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि चांदनी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना में शामिल वाहन कब्जे में ले लिया गया है। चालक भी हिरासत में है, पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें