फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria Crime: स्कूल के बरामदे में सोए वृद्ध को मारी गोली, पुत्र ने भागकर बचाई जान

Mon, 01 Aug 2022 10:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

कैलाश यादव को गोली मारने वाले के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुत्र ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को यह बात समझ में नहीं आ रही है कि बुजुर्ग पर आखिर क्यों हत्या करने की नीयत से हमला किया गया है। जबकि एक हाथ ठीक से काम भी नहीं करता है।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल कैलास यादाव - फोटो : DEORIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के पैकौली में शनिवार की रात में कन्या प्राथमिक विद्यालय के बरामदे में सोए एक वृद्ध को बदमाशों ने गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर बगल में सोए पुत्र ने भागकर जान बचाई। परिजनों के मौके पर पहुंचने से पहले बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के पैकौली गांव निवासी कैलाश यादव (65) पुत्र रघुनाथ यादव जलकल के बगल में कन्या प्राथमिक विद्यालय के बरामदे में दूसरे बेड पर पुत्र सोनू (25) के साथ सोए थे। रात में करीब 12 बजे किसी ने उन्हें दो गोली मार दी। एक गोली गर्दन तथा दूसरी बांह में लगी। इससे वह घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर सोनू ने वहां से भागकर शोर मचाया। इस पर घरवालों ने जाकर देखा तो कैलाश यादव बिस्तर पर लहूलुहान पड़े थे।

उनको जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर सीओ पंचम लाल, एसओ मुकेश मिश्र मौके पर पहुंच गए। जबकि एसपी संकल्प शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायल के परिजनों से जानकारी ली। रविवार को एसओजी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पुलिस के लिए घटना अबूझ पहेली बनी
कैलाश यादव को गोली मारने वाले के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुत्र ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को यह बात समझ में नहीं आ रही है कि बुजुर्ग पर आखिर क्यों हत्या करने की नीयत से हमला किया गया है। जबकि एक हाथ ठीक से काम भी नहीं करता है। पुलिस कुछ पुराने मामलों की कुंडली खंगाल रही है। एसओ मुकेश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें