फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नदी में नहाते समय मासूम की डूबने से मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को अपने बाबा संग गंडक नदी में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत हो गई। परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया भेज दिया। थाना क्षेत्र के महुआपाटन निवासी रामानंद यादव अपने बैलों को नदी में धोने के लिए जा रहे थे। तभी होली खेल रहा उनका आठ वर्षीय पौत्र अभि यादव पुत्र अमरजीत यादव भी उनके साथ नदी में स्नान करने के लिए चल दिया। तट पर पहुंचते ही अभि गांव के बच्चों के साथ नदी में स्नान करने लगा और इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह पानी में डूब गया। इधर उसके बाबा बैलों को नदी में धोकर घर के लिए पानी से बाहर आये तो अभि को खोजने लगे। कुछ देर बाद कुछ दूरी पर अभि का शव उतराया हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें