फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

Sun, 02 Nov 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के मझौली-मैरवा मार्ग पर रुस्तम बहियारी गांव के पास 26 अक्तूबर को वाहन की टक्कर से घायल वृद्ध की लखनऊ में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। वृद्ध की मौत से उनके घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम रुस्तम बहियारी निवासी 70 वर्षीय राजेंद्र यादव 26 अक्टूबर को गांव के पास वाहन ने टक्कर मार दी थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले गए थे, जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई। परिजन परिजन शनिवार को उनका शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया पहुंचे हैं। इधर, गाड़ी चालक और मालिक ने घायल के परिजनों पर चेन खींचने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। राजेंद्र के पुत्र पप्पू यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार को थाने में तहरीर दी जाएगी। बनकटा थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि इस मामले में आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें