बरहज रेलवे स्टेशन परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कांग्रेसी और अन्य संवाद
बरहज। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार को कांग्रेस नेता और शहीद अंशुमान सिंह के पिता आर्मी रिटायर कैप्टन रविप्रताप सिंह कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे।
जहां कार्यकर्ताओं ने मंडल वाणिज्य प्रबंधक मऊ अखिलेश सिंह को पत्रक दिया। सभी ने 72 घंटे में मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर बरहजिया ट्रेन रोकने की चेतावनी दी है।
रेलवे स्टेशन परिसर में कांग्रेस प्रवक्ता और शहीद अंशुमान सिंह के पिता रिटायर कैप्टन रविप्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे। सभी बरहज स्टेशन करे पुकार, शौचालय, पानी तो दे दो सरकार...आदि के नारे लगा रहे थे। स्थानीय पुलिस के अलावा रेलवे सुरक्षा बल के जवान लगा दिए गए थे। कैप्टन रविप्रताप सिंह ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत के समय का रेलवे स्टेशन बरहज उपेक्षाओं का दंश झेल रहा है। इस मौके पर जितेंद्र जायसवाल, रविप्रकाश तिवारी, चंद्रभूषण पांडेय, नागेंद्र शुक्ल, राकेश तिवारी, बृजेश सिंह, उग्रसेन सिंह आदि मौजूद रहे।