फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिता की तहरीर पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Fri, 17 Apr 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के रुस्तम बहियारी गांव निवासी बैजनाथ यादव की तहरीर पर बनकटा पुलिस ने दहेज हत्या प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सोमवार को बनकटा क्षेत्र के छतौनी गांव निवासी साधना देवी का शव भाटपार रानी रेलवे ट्रैक पर मिला था। सूत्रों के अनुसार साधना देवी पिछले कई दिनों से अपने मायके रुस्तम बहियारी गांव में रह रही थी। सोमवार को साधना को उसके पति इलाज कराने की बात कहकर अपने साथ लेकर गए, लेकिन शाम को उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें