फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मस्जिद परिसर की सफाई कर रहे कर्मचारी को पीटा

Thu, 28 May 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। भरहेचौरा गांव में बकरीद पर्व के लिए मस्जिद परिसर की सफाई करने गए कर्मचारी की एक मनबढ़ युवक ने पिटाई कर दी। घटना से नाराज सफाई कर्मचारियों ने एडीओ पंचायत और पुलिस से शिकायत कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भटनी विकास खंड में नंदलाल बांसफोर सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत हैं। डीएम के आदेश पर बकरीद को लेकर बुधवार को उनकी ड्यूटी भरहेचौरा चंदौली गांव में लगाई गई थी। वह अन्य कर्मियों के साथ गांव स्थित मस्जिद परिसर की सफाई कर रहा था। इसी दौरान एक युवक मौके पर पहुंच गया और कर्मियों से बेवजह दुर्व्यवहार करने लगा।
आरोप है कि नंदलाल के विरोध करने पर युवक ने कुदाल छीनकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य कर्मियों और ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। घटना से नाराज सफाईकर्मी विकास खंड कार्यालय पहुंचे और एडीओ पंचायत तथा पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सफाईकर्मी संतोष कुमार, कमलेश यादव, संजय कुमार, सुशील कुमार, विद्यावती देवी, ममता देवी एवं शिवशंकर बांसफोर ने बताया कि सरकारी आदेश पर कर्मचारी मस्जिद परिसर की सफाई करने गए थे।
ऐसे में उनके साथ मारपीट की घटना निंदनीय है। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें