फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन बीएलओ को फोन कर ठगी की कोशिश की

Tue, 03 Nov 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र में बीएलओ की ड्यूटी कर रहे तीन शिक्षकों से ऑनलाइन ठगी की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने फोन कर खुद को डीपीआरओ कार्यालय का कर्मचारी बताते हुए कार्य की प्रगति पूछी और मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी मांगी।
विज्ञापन

दो शिक्षकों ने संदेह होने पर ओटीपी नहीं बताया, जबकि एक शिक्षक ने जालसाज के झांसे में आकर ओटीपी बता दिया। हालांकि, खाते में रुपये नहीं होने के कारण वह ठगी का शिकार होने से बच गया। शिक्षकों ने सोमवार को मामले की शिकायत पुलिस से की है।
जानकारी के अनुसार, भटनी क्षेत्र के कुछ शिक्षक गांवों में जनगणना की ड्यूटी कर रहे हैं। इसी दौरान सोमवार को जालसाजों ने तीन शिक्षकों को फोन किया। उन्होंने डीपीआरओ कार्यालय से बोलने की बात कहकर पहले कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी को बताने के लिए कहा।
विज्ञापन

दो शिक्षकों को बातचीत पर संदेह हुआ तो उन्होंने ओटीपी साझा करने से मना कर दिया, जबकि एक शिक्षक ने ओटीपी बता दिया। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि डीपीआरओ कार्यालय से कोई फोन नहीं किया गया था। इसके बाद शिक्षकों को जालसाजी के प्रयास का एहसास हुआ।
विज्ञापन

सीओ मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें