देवरिया। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर का चश्मा पेशी के बाद जेल भेजते समय कहीं गिर गया। देर शाम जिला कारागार में वे अपना चश्मा खोजने लगे। उन्होंने जेल कर्मियों को बताया कि बिना चश्मे के वे कुछ पढ़ नहीं पाते। इसको लेकर काफी देर तक परेशान रहे। जेल सूत्रों ने बताया कि उन्हें जिला कारागार के अस्पताल में रखा गया है।