फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अमिताभ ठाकुर देवरिया जेल लौटे

Sat, 20 Dec 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर शुक्रवार की रात वाराणसी से देवरिया जेल पहुंच गए हैं। वाराणसी में एक मामले में पेशी के बाद देवरिया पुलिस उन्हें लेकर रात करीब 10.30 बजे जिला कारागार पहुंची।
विज्ञापन

पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर को पुलिस बृहस्पतिवार को वाराणसी लेकर गई थी। वाराणसी में दर्ज एक मामले में शुक्रवार को उनकी पेशी सीजेएम कोर्ट में हुई। उन पर वाराणसी के एक व्यक्ति ने कफ सिरप मामले में फर्जी वीडियो वायरल कर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिक की दर्ज कराई थी। इस मामले में शुक्रवार को वाराणसी कोर्ट में सुनवाई के बाद देवरिया पुलिस उन्हें लेकर रात करीब 10:30 बजे देवरिया पहुंची। इसके बाद उन्हें जेल में दाखिल कराया गया। अमिताभ ठाकुर इंडस्ट्रियल एस्टेट पुरवां में एक प्लॉट के आवंटन में फर्जीवाड़ा करने के मामले में न्यायिक प्रक्रिया का सामना कर रहे हैं। पिछले सप्ताह शुक्रवार और सोमवार को दो बार सुनवाई टलने के बाद मंगलवार को उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई थी, लेकिन उनके पक्ष द्वारा जमानत अर्जी पर बल न देने के कारण सीजेएम कोर्ट में जमानत की अर्जी खारिज हो चुकी है।
अब 13 दिन की न्यायिक अभिरक्षा की अवधि पूरी होने पर फिर देवरिया कोर्ट में पुलिस अमिताभ ठाकुर को पेश करेगी। जेल अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ल ने बताया कि अमिताभ ठाकुर शुक्रवार की रात वापस जेल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें