फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अमिताभ ठाकुर कोर्ट में हुए पेश, जमानत पर दो जनवरी को होगी फिर सुनवाई

Wed, 24 Dec 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर बुधवार को एसीजेएम कोर्ट में पेश हुए। उनकी जमानत पर सुनवाई हुई। इसके बाद कोर्ट ने दो जनवरी को सुनवाई के लिए अगली डेट दे दी। इसके बाद उन्हें वापस जेल ले जाया गया।
विज्ञापन


सीजेएम की अनुपस्थिति में अमिताभ ठाकुर की जमानत अर्जी पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में सुनवाई हुई। अमिताभ ठाकुर के अधिवक्ता प्रवीन द्विवेदी और अभिषेक शर्मा ने जमानत अर्जी पर बहस किया। करीब एक घंटे तक जज ने दोनों पक्षों की दलील सुनी। इस बीच अमिताभ ठाकुर ने अपने साथ लाए करीब 18 पेज का सप्लीमेंटरी (पूरक दस्तावेज) दाखिल कर दिया। उन्होंने कोर्ट से अपनी गिरफ्तारी में नियमों के अनुपालन में हुई चूक की जानकारी कोर्ट को देनी चाही। इस पर कोर्ट ने बिना पूर्व अनुमति के सप्लीमेंटरी दाखिल करने को नियम विरुद्ध बताया। कोर्ट ने कहा कि सप्लीमेंटरी की विधिक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। इसको अगली तारीख पर सुना जाएगा। इसके बाद अगली तारीख दो जनवरी तय कर दी गई। अब जमानत अर्जी पर दो तारीख को पुन: सुनवाई होगी। अधिवक्ता प्रवीन द्विवेदी ने बताया अमिताभ ठाकुर मामले में जमानत पर दो जनवरी को सुनवाई होनी है। वहीं उनकी पत्नी नूतन ठाकुर की अग्रिम जमानत अर्जी पर पांच जनवरी को सुनवाई की तिथि तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें