फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हेतिमपुर नगर पंचायत में बनेगा अंबेडकर पार्क

Thu, 14 May 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। हेतिमपुर नगर पंचायत के अंबेडकर नगर वार्ड में प्रस्तावित अंबेडकर पार्क की शासन स्तर से प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में जुटा हुआ है। इसके बाद कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य शुरू कराएगी। इस बात की जानकारी होते ही वार्ड के लोगों ने खुशी जाहिर की है।
आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर अंबेडकर नगर, वार्ड नंबर एक में बहुप्रतीक्षित अंबेडकर पार्क बनाए जाने के लिए नगर प्रशासन ने राजस्वकर्मियों से भूमि का चिह्नाकन व सीमांकन कराया। इसके बाद परियोजना का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया।
विज्ञापन

इस प्रस्ताव को शासन स्तर से प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर प्रशासन टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने में जुटा हुआ है। प्रक्रिया पूरी होते ही 41 लाख रुपये से बनने वाले आधुनिक सुविधाओं से युक्त अंबेडकर पार्क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पार्क में बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन भी हाेंगे। इस बात की जानकारी होते ही वार्ड के चंदन प्रसाद, प्रेम प्रसाद, राहुल प्रसाद, मुन्ना पासवान, अरविंद भारती, अजय सिंह, पारस विश्वकर्मा, मैना सिंह, रमेश सिंह, त्रिलोकी गुप्ता आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें