फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जानलेवा हमले में घायल हुआ था अमन, माैत

Thu, 08 Oct 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। मोबाइल को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल 21 वर्षीय अमन की बुधवार को बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

शव बरौली स्थित ननिहाल पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां रीता देवी बेटे का शव देखते ही दहाड़ें मारकर रोने लगीं और बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। तीन बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
सुरौली थाना क्षेत्र के गोलउथा गांव निवासी नेबूलाल का बेटा अमन बचपन से ननिहाल बरौली में रहकर पढ़ाई करता था। पांच अक्तूबर की शाम वह करजहीं गांव जा रहा था। चौराहे के पास मोबाइल को लेकर कुछ लोगों ने उसे घेरकर पीट दिया था। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भलुअनी पुलिस ने मामले में एक आरोपी और दो बाल अपचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। बेटे की मौत की सूचना पर गुजरात में रह रहे पिता गांव के लिए रवाना हो गए। सीओ रंजना सचान ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिली है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें