फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, युवकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, युवकों का प्रदर्शन
देवरिया। विदेश भेजने के नाम पर 60 से अधिक युवकों से लाखों रुपये जालसाजों द्वारा ठगी की गई। जालसाजी व ठगी के शिकार युवकों ने कोतवाली के सामने शुक्रवार को प्रदर्शन किया और एसपी से मिलकर धोखाधड़ी के बारे में पूरी जानकारी दी।
युवकों ने आरोप लगाया कि सदर कोतवाली थाना के बड़हरा चौराहे पर एक कंपनी खुली है जो विदेश भेजने के लिए युवकों को सुनहरा अवसर दिखाकर बेरोजगारों को चूना लगाकर कंपनी के संचालक व कर्मचारी फरार हो गए हैं। कंपनी का संचालक देवरिया, बलिया, गोंडा, कुशीनगर, बिहार के सिवान, गोपालगंज सहित आधा दर्जन से अधिक जिलों के 60 से अधिक युवकों से 40 से 90 हजार रुपये लेकर शुक्रवार को लखनऊ से फ्लाइट होने की बात कहते हुए बृहस्पतिवार को कार्यालय पर बुलाया। युवक तैयारी कर पहुंचे तो कार्यालय में ताला बंद था। संचालक और कर्मचारी लापता थे। फोन करने पर मोबाइल बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक आक्रोशित होकर कोतवाली पहुंच प्रदर्शन कर तहरीर दिए। कोतवाल ने आश्वासन तो दिया लेकिन देर रात तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को बेरोजगार एसपी से मिलकर शिकायत किए तो एसपी ने फोन पर कोतवाल को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। लेकिन देर शाम तक इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। सरोज राम, संतोष, आलमगीर, अमिताभ, जयपाल, मनोज, समशेर, अमन यादव आदि सहित ने बताया कि कोई रुकने का स्थान नहीं होने की वजह से कसया-मालवीय ओवरब्रीज के नीचे ठंड के मौसम में रात गुजारी। उधर, कोतवाल चंद्रभान सिंह ने कहा कि जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें