फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खाद की कालाबाजारी का आरोप, किसानों ने किया हंगामा

Tue, 16 Dec 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मदनपुर के साधन सहकारी समिति पर खाद वितरण के दौरान जुटे किसानफोटो- संवाद
विज्ञापन
मदनपुर। नगर पंचायत मदनपुर के सहकारी साधन सेवा समिति पर मंगलवार की सुबह यूरिया लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ लग गई। कुछ किसान बड़े काश्तकारों को अधिक यूरिया देकर कालाबाजारी करने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इस दौरान लोगों के हस्तक्षेप के बाद वितरण शुरू हुआ।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से ही यूरिया खाद लेने के लिए गोदाम पर किसान जुटने लगे। नौ बजे सचिव के पहुंचने पर वितरण शुरु हुआ। किसान सुभाष राव, नफीसुल हक, असलम, जावेद अख्तर, मुहम्मद उमर, पारस विदेशी आदि ने कहा कि सचिव छोटे काश्तकारों को यूरिया नहीं दे रहे हैं, जबकि बड़े काश्तकार भारी मात्रा में यूरिया ले जा रहे है।
वितरण में सचिव भेदभाव कर रहे हैं। मोटी रकम लेकर खाद की कालाबाजारी की जा रही है।
छोटे काश्तकार एक से तीन बोरी के लिए भटक रहे हैं। वितरण शुरू होते ही सचिव ने ट्राॅलियों से लादकर यूरिया को भिजवा दिया। किसानों ने कहा कि जब आधार से फिंगर लगाकर खाद देना है तो खाद की बोरी का भी मानक तय किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

इस संबंध में सचिव ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि मदनपुर गोदाम पर 444 बोरी यूरिया आई थी। जिसका मानक के अनुसार ही बांटा गया है। वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें