बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के निवासी कौसर अंसारी ने एसपी से शिकायत करते हुए रामपुर बुजुर्ग पुलिस चौकी के इंचार्ज पर वाहन से हुई बैटरी चोरी के मामले में केस दर्ज करने में टालमटोल करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि बैटरी की बरामदगी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। संवाद