बरियारपुर। धुसवां गांव निवासी वीरेंद्र दूबे ने पुश्तैनी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को लेकर शनिवार को थाने में तहरीर दी है। उन्होंने तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने उनकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन टिन शेड और ईंट रखकर कब्जा कर लिया है। जब उन्होंने विरोध किया तो विपक्षी मारपीट पर उतारू हो गए।थानाध्यक्ष त्रिवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में है। राजस्व विभाग की मदद ली जा रही है। संवाद