फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मनमाने ढंग से अतिक्रमण हटवाने का आरोप

Mon, 16 Feb 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत रामपुर कारखाना नाला निर्माण के लिए चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सड़क के किनारे बनी करीब एक दर्जन दुकानों के आगे का हिस्सा ध्वस्त करा दिया गया। कार्रवाई के बाद दुकानदारों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर मनमाने ढंग से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि नगर पंचायत रामपुर कारखाना में करमैनी नाले से लेकर बहरामपुर मोड़ तक आरसीसी नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की जद में चौराहे से लेकर बहरामपुर मोड़ तक स्थित कई दुकानें व मकानों का अग्रभाग आ रहा है। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पंचायत की ओर से पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए गए थे लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। शुक्रवार को प्रशासन व पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान दुकानदारों और अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई लेकिन अभियान जारी रहा।
कार्रवाई के क्रम में जनता इंटर कॉलेज परिसर स्थित मुख्य मार्ग पर बनी दुकानों का भी अगला हिस्सा तोड़ा गया। इससे कॉलेज परिसर में वर्षों से दुकान चला रहे संतोष मणि त्रिपाठी, विनोद विश्वकर्मा, योगी शर्मा, रामसिंह, राधेश्याम शर्मा, अशोक जायसवाल, राजकुमार तिवारी, रविन्द्र कुमार, सतीश शर्मा व फिरोज कुरैशी समेत अन्य व्यवसायियों की दुकानदारी प्रभावित हो गई।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि वे 20-25 वर्षों से यहां दुकान संचालित कर रहे थे। उनका आरोप है कि पहले से बनी नाली सही हालत में थी, फिर भी सरकारी धन खर्च करने के उद्देश्य से उसे तोड़कर नई नाली का निर्माण कराया जा रहा है, जिसकी जद में उनकी दुकानें आ गईं।
वहीं कॉलेज प्रबंधन ने जेसीबी रोकने से इनकार करते हुए इसे प्रशासनिक कार्रवाई बताया। नगर पंचायत अधिकारियों का कहना है कि नाला निर्माण व सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाना आवश्यक था और नियमानुसार नोटिस देने के बाद ही कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें