फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: थानेदार पर जमीन कब्जा कराने का आरोप, डीजीपी से शिकायत

Mon, 17 Jun 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की चूड़ा गली का मामला, आरोपी पर अवैध निर्माण कराने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रभारी निरीक्षक भटनी और हलका दरोगा पर जबरन पीड़ित की जमीन दूसरे को कब्जा कराने का आरोप लगा है। जिगिना मिश्र गांव निवासी पीड़ित ने रविवार को थानेदार व हलका दरोगा की शिकायत पुलिस महानिदेशक से की है।

भटनी थाना क्षेत्र के जिगिना मिश्र गांव निवासी दिग्विजय नारायण मिश्र ने डीजीपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने नगर के गांधी चौक वार्ड की चूड़ा गली में भूमि नम्बर 53 और 90 में जमीन बैनामा कराया है। उन्होंने बताया कि सह खातेदार ने जबरन पूरी जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसमें हाईकोर्ट प्रयागराज के निर्देश पर देवरिया न्यायालय में मामला चल रहा है।
विज्ञापन

न्यायालय की ओर से यथास्थिति बनाने के आदेश के बावजूद आरोपी मानने को तैयार नहीं हैं। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक से शिकायत की, लेकिन थानेदार व हलका दरोगा ने आरोपियों से मिल कर अवैध निर्माण की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

विरोध पर आरोपी जान से मारने की धमकी और झूठे केस में फंसाने की बात कर रहे हैं। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद है। राजस्व विभाग की ओर से मिली रिपोर्ट के आधार पर एक पक्ष को निर्माण कराने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें