खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पति पर चाय में जहर देकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। मंगलवार को पिता के साथ थाने पहुंचकर विवाहिता ने आपबीती बताई।
कुशीनगर जनपद के थाना चौरा खास क्षेत्र की एक युवती की शादी ढाई साल पहले खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक के साथ हुई है। आरोप है कि पति शराब पीकर हमेशा विवाहिता को परिवारवालों के साथ मिलकर प्रताड़ित करता रहता है। एक पखवाड़ा पूर्व पति ने चाय में जहर मिलाकर पत्नी को जान से मारने की कोशिश की। हालांकि, विवाहिता किसी तरह बचकर निकल गई। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि विवाहिता फिलहाल सितंबर तक माता-पिता के पास मायके में रहेगी। फिर पति बुलाकर लाएगा। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। दोनों पक्षों ने आपस में बातचीत की है।