फोटो समाचार...
खुखुंदू थाना क्षेत्र के नरौली खेम गांव का मामला, विवाहिता ने ननद और सास पर लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नरौली खेम गांव में मंगलवार को दिन में दो बजे एक विवाहिता को झाड़ू लगाने को लेकर हुए विवाद में पल्टा से वार कर जख्मी कर दिया गया। उसकी शादीशुदा बहन को भी मारापीटा गया। विवाहिता ने थाने पहुंचकर ननद और सास के खिलाफ तहरीर दी है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के पकड़ी खास गांव निवासी शबाना खातून की शादी आठ साल पहले नरौली खेम गांव निवासी जुम्मा अली के साथ हुई है। शबाना के दो बच्चे भी हैं। पति सऊदी अरब में रहते हैं। शबाना का आरोप है कि वह मंगलवार को दोपहर में सोई थी। दो बजे के करीब झाड़ू लगाने को लेकर ननद गाली-गलौज करने लगी। पूछने पर डंडा और पल्टा लेकर मारने-पीटने लगी। पल्टा चलाकर मारने से बायीं आंख की तरफ कनपटी पर काफी गहराई तक कट गया है। शोर मचाने पर जब हमारी शादीशुदा बहन रिजवाना बीच-बचाव करने पहुंची तो उन्हें भी मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया गया। इसके पहले भी कई बार मारा-पीटा गया है। इसके चलते मायके में रहती हूं।
शबाना का कहना है कि अभी दस दिन पहले ही मायके से ससुराल आई। आने के बाद ननद और सास हमलावर हो गईं। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। विवाहिता की आंख के पास पल्टा से हमला करने से काफी गहराई तक चोटें आई हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि विवाहिता ने तहरीर दी है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।