तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव के एक शख्स ने 20 वर्षीय बेटी के अपहरण की शिकायत पुलिस से की है। आरोप है कि एक युवक शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले गया। पूछताछ करने पर आरोपी के परिवार के लोगों ने गाली-गलौज व जानमाल की धमकी देकर घर से भगा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित ने तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी को गांव का ही एक युवक नौ सितंबर को शादी का झांसा देकर साथ ले गया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक चंद्रकेश गोंड, अरविंद गोंड व प्रभु गोंड पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद